मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

पुष्करणा दिवस पर स्वर्णनगरी में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

पुष्करणा न्याति ट्रस्ट की ओर से स्वर्णनगरी जैसलमेर में पुष्करणा दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर निकली शोभायात्रा में पुष्करणाओं का उत्साह

WAf𝕏TGin🖨
पुष्करणा दिवस पर स्वर्णनगरी में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

जैसलमेर। पुष्करणा न्याति ट्रस्ट की ओर से स्वर्णनगरी जैसलमेर में पुष्करणा दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर निकली शोभायात्रा में पुष्करणाओं का उत्साह देखते बन रहा था। वहीं युवाओं की टोलियों ने गगनभेदी नारे लगाकर आकाश को गुंजायमान कर दिया।

सुबह सत्यदेव व्यास एवं सागरमल गोपा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर शोभा यात्रा का आगाज किया। शहर के मुख्य मार्गों से होती पुष्करणा भवन पहुंची शोभा यात्रा में सांस्कृति झांकियों के साथ भजन मंडली द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया गया था।

शोभा यात्रा का शहर के विभिन्न हिस्सों में पुष्प वर्षा कर अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां प्राप्त लोगों को व समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।

शोभायात्रा में में शामिल झांकियों में विभिन्न देवी - देवताओं का रूप लिए हुए बालक - बालिकाएं शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। शोभायात्रा में समाज के गणमान्य नागरिक भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे।

शहर के मुख्य मार्गो से निकलते हुए शोभायात्रा पुष्करणा भवन पहुंची। रास्ते में सभी नागरिकों ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया।

समाज के नागरिको के अलावा अन्य समाज के नागरिकों ने शोभायात्रा का भी स्वागत किया।