मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 30 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
InternationalNews

इराक के पूर्वी दियाला प्रांत में हमला, 11 लोगों की मौत 

मुख्य बिंदु
  • पूर्वी इराक में विस्फोटकों और बंदूकों से लैस एक समूह द्वारा किए गए हमले में 11 लोगों की मौत हो गईं।
  • सुरक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
  • उन्होंने बताया कि ये हमले बृहस्पतिवार रात दियाला प्रांत के मुकदादियाह इलाके में हुए।
  • दो सुरक्षा अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि सड़क किनारे एक बम विस्फोट हुआ और बंदूकधारियों ने बचावकर्मियों और आसपास खड़े लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी।
  • अधिकारियों ने बताया कि सभी पीड़ित आम नागरिक थे।
  • उन्होंने कहा कि सभी बंदूकधारी मौके से फरार हो गए तथा किसी भी समूह ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
WAf𝕏TGin✉🖨
इराक के पूर्वी दियाला प्रांत में हमला, 11 लोगों की मौत 

बगदाद । पूर्वी इराक में विस्फोटकों और बंदूकों से लैस एक समूह द्वारा किए गए हमले में 11 लोगों की मौत हो गईं।

सुरक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये हमले बृहस्पतिवार रात दियाला प्रांत के मुकदादियाह इलाके में हुए।

दो सुरक्षा अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि सड़क किनारे एक बम विस्फोट हुआ और बंदूकधारियों ने बचावकर्मियों और आसपास खड़े लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

अधिकारियों ने बताया कि सभी पीड़ित आम नागरिक थे। उन्होंने कहा कि सभी बंदूकधारी मौके से फरार हो गए तथा किसी भी समूह ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।