GMCH STORIES

अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर का निधन

( Read 3371 Times)

01 Dec 23
Share |
Print This Page

अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर का निधन

अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर का बुधवार को निधन हो गया। वह 100 वर्ष के थे। किसिंजर की परामर्श कंपनी किसिंजर एसोसिएट्स ने यह जानकारी दी। किसिंजर ने अमेरिका के दो राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन और गेराल्ड फोर्ड के कार्यंकाल में अपनी सेवाएं दी थीं। 1969 में तत्कालीन राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया। यह एक ऐसा पद था जिससे उनकी अमेरिकी विदेश नीति पर गहरी पकड़ बनी। उन्होंने वियतनाम युद्ध को खत्म कराने तथा चीन- अमेरिका के बीच संबंध सुधारने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाईं थी। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like