यूक्रेनियाई सैनिकों को देश के दक्षिणी खेरसॉन क्षेत्र में नई बढत मिली है और सोमवार को भी उनका यह अभियान जारी रहा‚ जो मॉस्को के लिए असहज स्थिति पैदा कर रहा है। कीव के अधिकारियों और विदेशी पर्यवेक्षकों ने यह जानकारी दी। यूक्रेन के लिए खेरसॉन मुश्किल युद्ध का मैदान साबित हुआ है और पिछले महीने देश के दूसरे सबसे बड़़े शहर खारकीव पर फतह हासिल करने के मुकाबले उन्हें अपेक्षाकृत धीरे–धीरे सफलता मिल रही है। यूक्रेन की मीडि़या ने यूक्रेनियाई सैनिकों की तस्वीर प्रसारित की है जिसमें वे ख्रीश्चेनिवका गांव में राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहे हैं‚ यह गांव उसी खेरसॉन इलाके में स्थित है जहां पर रूसी सुरक्षा पंक्ति मौजूद थी। मॉस्को समर्थक रूसी सैन्य ब्लॉगरों ने स्वीकार किया है कि यूक्रेन के सैनिक बेहतर हैं और इलाके में उनके अभियान को टैंक इकाई की मदद मिल रही है।