GMCH STORIES

रूस आज यूक्रेन के चार क्षेत्रों का औपचारिक अधिग्रहण करेगा

( Read 1616 Times)

30 Sep 22
Share |
Print This Page

रूस आज यूक्रेन के चार क्षेत्रों का औपचारिक अधिग्रहण करेगा

रूस यूक्रेन के उन चार क्षेत्रों का औपचारिक अधिग्रहण करेगा जहां उसने जनमत संग्रह करवाया था। ये क्षेत्र हैं- लुहांस्क, दोनेत्‍सक, खेरसन और जेपोरिजिया। रूस का दावा है कि इन क्षेत्रों के निवासियों ने रूस के शासन में रहने के पक्ष में मतदान किया है। यूक्रेन सरकार और पश्चिमी देशों ने जनमत संग्रह को अवैध बताया है। रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन आज क्रेमलिन में एक समारोह में भाग लेंगे, जिसमें यूक्रेन के इन चारों क्षेत्रों को औपचारिक रूप से रूस के दायरे में लाया जाएगा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : InternationalNews , ,
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like