मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
InternationalNews

उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया

मुख्य बिंदु
  • दक्षिण कोरिया ने दावा किया है कि उत्तर कोरिया ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की यात्रा से एक दिन पहले अपने पूर्वी जल क्षेत्र की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया।
  • दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा कि मिसाइल का परीक्षण बुधवार को किया गया लेकिन इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी।
  • इस सप्ताह उत्तर कोरिया द्वारा दागी गईं यह दूसरी मिसाइल है।
  • हैरिस बृहस्पतिवार को दक्षिण कोरिया पहुंचेंगी और इस दौरान वह राष्ट्रपति यून सुक योल और अन्य अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगी।
  • वह दक्षिण कोरिया की अपनी यात्रा के दौरान प्रतिद्वंद्वी कोरिया को अलग करने वाले विसैन्यीकृत क्षेत्र का दौरा भी करेंगी।
  • उत्तर कोरिया के खिलाफ ताकत के प्रदर्शन के लिए अमेरिका और दक्षिण कोरियाईं नौसेना के जहाज भी दक्षिण कोरिया के पूर्वी तट पर अयास कर रहे हैं।
WAf𝕏TGin🖨
उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया

दक्षिण कोरिया ने दावा किया है कि उत्तर कोरिया ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की यात्रा से एक दिन पहले अपने पूर्वी जल क्षेत्र की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया।

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा कि मिसाइल का परीक्षण बुधवार को किया गया लेकिन इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी। इस सप्ताह उत्तर कोरिया द्वारा दागी गईं यह दूसरी मिसाइल है।

हैरिस बृहस्पतिवार को दक्षिण कोरिया पहुंचेंगी और इस दौरान वह राष्ट्रपति यून सुक योल और अन्य अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगी। वह दक्षिण कोरिया की अपनी यात्रा के दौरान प्रतिद्वंद्वी कोरिया को अलग करने वाले विसैन्यीकृत क्षेत्र का दौरा भी करेंगी।

उत्तर कोरिया के खिलाफ ताकत के प्रदर्शन के लिए अमेरिका और दक्षिण कोरियाईं नौसेना के जहाज भी दक्षिण कोरिया के पूर्वी तट पर अयास कर रहे हैं।