मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
InternationalNews

लीबिया में ईंधन के टैंकर में आग लगी

मुख्य बिंदु
  • मध्य लीबिया में सोमवार को ईधन के एक टैंकर में आग लगने के बाद विस्फोट हो गया, जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी और 50 अन्य घायल हो गए।
  • प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि यह घटना मध्य बेंत बय्या शहर में हुई।
  • उसने हालांकि, यह नहीं बताया कि घटना में कितने लोगों की मौत हुई है।
  • बहरहाल, विदेश मंत्री नजला मंगूश ने ट्वीट किया कि घटना में कम से कम पांच लोग मारे गए हैं।
  • सरकारी लीबियन न्यूज एजेंसी ने बताया कि टैंकर ट्रक आग लगने से पहले पलट गया था।
WAf𝕏TGin🖨
लीबिया में ईंधन के टैंकर में आग लगी

काहिरा। मध्य लीबिया में सोमवार को ईधन के एक टैंकर में आग लगने के बाद विस्फोट हो गया, जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी और 50 अन्य घायल हो गए।

प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि यह घटना मध्य बेंत बय्या शहर में हुई।

उसने हालांकि, यह नहीं बताया कि घटना में कितने लोगों की मौत हुई है। बहरहाल, विदेश मंत्री नजला मंगूश ने ट्वीट किया कि घटना में कम से कम पांच लोग मारे गए हैं।

सरकारी लीबियन न्यूज एजेंसी ने बताया कि टैंकर ट्रक आग लगने से पहले पलट गया था। उसने बताया कि इलाके के निवासी चेतावनियों के बावजूद पेट्रोल एकत्रित करने में लग गए।