मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
InternationalNews

रूस के काला सागर बेड़े के मुख्यालय में ड्रोन से विस्फोट

मुख्य बिंदु
  • क्रीमिया प्रायद्वीप पर रूस के काला सागर बेड़े के मुख्यालय में एक ड्रोन के जरिए जरिए किये गए विस्फोट में छह लोग घायल हो गए, जिसके कारण रूसी नौसेना के सम्मान में आयोजित होने वाले समारोहों को रद्द करना पड़ा।
  • अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
  • इस बीच, यूक्रेन के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार एक अनाज व्यापारी की मौत हो गई।
  • यूक्रेनी प्राधिकारियों का कहना है कि रूस ने व्यापारी को निशाना बनाकर उसके घर पर मिसाइल से हमला किया, जिसके कारण उसकी मौत हुई।
  • सेवस्तोपोल शहर में नौसेना के मुख्यालय पर रविवार को ड्रोन के जरिए किए गए विस्फोट की जिम्मेदारी अभी किसी ने नहीं ली है, लेकिन इस बात का संदेह है कि यह हमला यूक्रेनी विद्रोहियों ने किया, जो रूसी सेना को खदेड़ना चाहते हैं।
  • क्रीमिया में रूस की सांसद ओलगा कोवितिदी ने रूसी समाचार एजेंसी आरआईंए-नोवोस्ती को बताया कि ड्रोन सेवस्तोपोल से ही दागा गया था।
WAf𝕏TGin🖨
रूस के काला सागर बेड़े के मुख्यालय में ड्रोन से विस्फोट

क्रीमिया प्रायद्वीप पर रूस के काला सागर बेड़े के मुख्यालय में एक ड्रोन के जरिए जरिए किये गए विस्फोट में छह लोग घायल हो गए, जिसके कारण रूसी नौसेना के सम्मान में आयोजित होने वाले समारोहों को रद्द करना पड़ा।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस बीच, यूक्रेन के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार एक अनाज व्यापारी की मौत हो गई।

यूक्रेनी प्राधिकारियों का कहना है कि रूस ने व्यापारी को निशाना बनाकर उसके घर पर मिसाइल से हमला किया, जिसके कारण उसकी मौत हुई।

सेवस्तोपोल शहर में नौसेना के मुख्यालय पर रविवार को ड्रोन के जरिए किए गए विस्फोट की जिम्मेदारी अभी किसी ने नहीं ली है, लेकिन इस बात का संदेह है कि यह हमला यूक्रेनी विद्रोहियों ने किया, जो रूसी सेना को खदेड़ना चाहते हैं।

क्रीमिया में रूस की सांसद ओलगा कोवितिदी ने रूसी समाचार एजेंसी आरआईंए-नोवोस्ती को बताया कि ड्रोन सेवस्तोपोल से ही दागा गया था।