मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 5 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
InternationalNews

पाक की आधी से अधिक आबादी तालिबान शासन के पक्ष में

पाकिस्तान की आधी से अधिक आबादी अफगानिस्तान में तालिबान शासन के पक्ष में है। शोध संगठन गैलप इंटरनेशनल एसोसिएशन से संबद्ध गैलप पाकिस्तान के एक

WAf𝕏TGin✉🖨
पाक की आधी से अधिक आबादी तालिबान शासन के पक्ष में

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की आधी से अधिक आबादी अफगानिस्तान में तालिबान शासन के पक्ष में है।

शोध संगठन गैलप इंटरनेशनल एसोसिएशन से संबद्ध गैलप पाकिस्तान के एक सर्वेक्षण में इस तथ्य का खुलासा हुआ है।

सर्वेक्षण के तहत २४०० से अधिक लोगों से तत्संबंध में राय ली गई और उनसे पूछा गया कि क्या आप अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के गठन से खुश हैंॽ निष्कर्ष के मुताबिक तालिबान शासन को लेकर ५५ प्रतिशत पाकिस्तानियों ने कहा कि वे खुश हैं और २५ प्रतिशत लोगों ने नाखुशी जताई जबकि २० प्रतिशत ने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की ।