GMCH STORIES

अफगानिस्तान में संपूर्ण युद्धविराम का प्रयास कर रहा है भारत

( Read 5268 Times)

24 Jun 21
Share |
Print This Page

अफगानिस्तान में संपूर्ण युद्धविराम का प्रयास कर रहा है भारत

 नईं दिल्ली। अफगानिस्तान में हिंसा में हुईं बढ़ोतरी और तालिबान के साथ भारत के संपर्क साधने की खबरों के बीच हिंदुस्तान वहां संपूर्ण युद्धविराम के लिए प्रयासरत है।

अमेरिकी सैनिकों की 11 सितंबर तक अफगानिस्तान से पूरी तरह वापसी की संभावनाओं के बीच भारत के तालिबान से संपर्क साधने की खबर आईं थी। अमेरिकी सैनिक लगभग दो दशकों से वहां जमे हुए थे और अब वे वहां से वापसी कर रहे हैं। अफगान शांति प्रािया में तेजी से हो रही प्रगति के साथ ही कतर के एक वरिष्ठ राजनयिक ने वॉशिंगटन डीसी में सोमवार को अरब सेंटर में आयोजित एक वेबिनार में कहा कि भारतीय पक्ष तालिबान के साथ वार्ता कर रहा है क्योंकि यह समूह अफगानिस्तान के लिए भविष्य में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। कतर की राजधानी दोहा में तालिबान और अफगानिस्तान की सरकार के बीच सीधी वार्ता चल रही है ताकि 19 वर्षो से चल रहे युद्ध को समाप्त किया जा सके।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : InternationalNews
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like