मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
InternationalNews

अमेरिका में कोरोना का कोहराम जारी

अमेरिका में कोविड-19 के कारण मारे गए लोगों की संख्या पांच लाख हो गई है। यह संख्या द्वितीय विश्व युद्ध, वियतनाम युद्ध और कोरियाई युद्ध के दौरान मारे गए लोगों की कुल

WAf𝕏TGin🖨
अमेरिका में कोरोना का कोहराम जारी

बाल्टीमोर। अमेरिका में कोविड-19 के कारण मारे गए लोगों की संख्या पांच लाख हो गई है।

यह संख्या द्वितीय विश्व युद्ध, वियतनाम युद्ध और कोरियाई युद्ध के दौरान मारे गए लोगों की कुल संख्या के बराबर है। अमेरिका में द्वितीय विश्व युद्ध में 4,05,000 लोगों, वियतनाम युद्ध में 58,000 और कोरियाई युद्ध में 36,000 लोगों की मौत हुई थी।

अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण मारे गए लोगों की संख्या पांच लाख होने के शोक में व्हाइट हाउस में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में मौन रखा गया और मोमबत्तियां जलाई गईं तथा आगामी पांच दिन संघीय इमारतों में अमेरिकी झंडों को झुकाए रखने के आदेश दिए गए हैं।