मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
InternationalNews

खराब चावल से बनी ‘वाइन’ पीने से सात लोगों की मौत

कंबोडिया में चावल से बनी ‘वाइन’ पीने के बाद सात लोगों की मौत हो गई और 130 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों को ‘वाइन

WAf𝕏TGin🖨
खराब चावल से बनी ‘वाइन’ पीने से सात लोगों की मौत

नोम पेन्ह (कंबोडिया)। कंबोडिया में चावल से बनी ‘वाइन’ पीने के बाद सात लोगों की मौत हो गई और 130 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों को ‘वाइन’ में कुछ विषैला पदार्थ मिले होने का संदेह है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि घटना शनिवार को मध्य कंबोडिया के कम्पोंग छ्नांग प्रांत के एक सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में हुई, जहां ग्रामीणों ने एक अंतिम संस्कार कार्यक्रम में ‘वाइन’ पी थी।