लंदन। पूर्वोत्तर स्कॉटलैंड में भारी बारिश और बाढ़ के बाद एक यात्री ट्रेन के पटरी से उतर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। ब्रितानी परिवहन पुलिस ने बताया कि हादसे में संभवत: ट्रेन चालक की भी मौत हो गई है। रेल, समुद्री एवं परिवहन संघ ने बताया कि ट्रेन के खलासी की भी संभवत: मौत हो गई। हादसे में मारे गए तीन लोगों की अभी औपचारिक रूप से पहचान नहीं की गई है। छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे गंभीर रूप से घायल नहीं हैं।