बीजिंग। चीन में पिछले महीने आई बाढ़ की वजह से अब तक 140 से ज्यादा लोगों की या मौत हो गई है या वे लापता हैं। अब तक कुल 3.7 करोड़ से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हैं और 28,000 घरों को क्षति पहुंची है। चीन में राज्य बाढ़ नियंत्रण एवं सूखा राहत मुख्यालयों ने बाढ़ आपात प्रतिक्रिया को रविवार को तीसरे स्तर से दूसरे पर कर दिया। देश के बड़े हिस्से में लगातार बारिश जारी है।