मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
InternationalNews

जरदारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

पाकिस्तान में भ्रष्टाचार रोधी अदालत ने वर्ष 2008 के महंगे वाहनों से जुड़े मामले में पेश नहीं होने पर पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के खिलाफ मंगलवार को जमानती

WAf𝕏TGin🖨
जरदारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में भ्रष्टाचार रोधी अदालत ने वर्ष 2008 के महंगे वाहनों से जुड़े मामले में पेश नहीं होने पर पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के खिलाफ मंगलवार को जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

मामले में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और यूसुफ रजा गिलानी भी आरोपी हैं। जरदारी की तरफ से पेश वकील फारूक नाइक ने अदालत को बताया कि उनके मुवक्किल की उम्र को देखते हुए अदालत में आने पर उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा है।

नाइक ने पेशी से छूट देने का अनुरोध किया लेकिन अदालत ने इसे ठुकरा दिया।