GMCH STORIES

न्यायाधीश ने ट्रम्प की भतीजी की किताब के प्रकाशन पर लगाई रोक

( Read 8558 Times)

01 Jul 20
Share |
Print This Page
न्यायाधीश ने ट्रम्प की भतीजी की किताब के प्रकाशन पर लगाई रोक

न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क की शीर्ष अदालत ने  अमेरिका के राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रम्प की भतीजी मैरी एल. ट्रम्प की परिवार के बारे में खुलासे करने वाली किताब के प्रकाशन पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है।  न्यूयॉर्क  के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश हल बी. ग्रीनवाल्ड ने मंगलवार को एक आदेश जारी करते हुए मैरी ट्रम्प और उनके प्रकाशक से यह स्पष्टकरने को कहा कि उन्हें किताब ‘टू मच एंड नेवर इनफ: हाउ माय फैमली क्रिएटिड द वर्ल्ड डेंजरस मैन’ प्रकाशित करने से क्यों ना रोका जाए। मामले पर अगली सुनवाई अब 10 जुलाई को होगी। किताब को 28 जुलाई को जारी किया जाना है। मैरी ट्रम्प अमेरिकी राष्ट्रपति के बड़े भाई फ्रेड ट्रम्प जूनियर की बेटी हैं। फ्रेड ट्रम्प जूनियर का निधन 1981 में हो गया था।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like