मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 30 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
InternationalNews

कोरोना से प्रभावित व्यवसायों के लिए इजरायल ने की सहायता राशि की घोषणा

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) और वित्त मंत्री इजरायल केट्ज (Israel Katz) ने कोरोनो वायरस से प्रभावित व्यवसायों की

WAf𝕏TGin✉🖨
कोरोना से प्रभावित व्यवसायों के लिए इजरायल ने की सहायता राशि की घोषणा

यरुशलम । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) और वित्त मंत्री इजरायल केट्ज (Israel Katz) ने कोरोनो वायरस से प्रभावित व्यवसायों की मदद के लिए 2 बिलियन-शेकेल के सहायता पैकेज की घोषणा की है।

इस पैकेज में उन व्यवसायों के अनुदान शामिल हैं, जिनका राजस्व COVID-19 महामारी से प्रभावित हुआ है।

न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, सोमवार को जारी बयान में कहा गया है कि योजना का उद्देश्य स्व-नियोजित श्रमिकों और व्यापार क्षेत्र को संकट के दौर से गुजरने में मदद करने के लिए पर्याप्त रकम का तत्काल प्रवाह करने की अनुमति देना है।