मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
InternationalNews

मास्‍क पहनने के लिए ट्रंप जारी करें कार्यकारी आदेश -न्‍यूयॉर्क गवर्नर

अमेरिका में मास्‍क राजनीति के बीच न्‍यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्‍यूमो ने राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से कहा है कि वह मास्‍क पहनने के लिए कार्यकारी आदेश जारी करें। न्‍यूयॉर्क के

WAf𝕏TGin✉🖨
मास्‍क पहनने के लिए ट्रंप जारी करें कार्यकारी आदेश -न्‍यूयॉर्क गवर्नर

न्‍यूयॉर्क । अमेरिका में मास्‍क राजनीति के बीच न्‍यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्‍यूमो ने राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से कहा है कि वह मास्‍क पहनने के लिए कार्यकारी आदेश जारी करें। न्‍यूयॉर्क के गवर्नर ने यह बात ऐसे समय कही है, जब अमेरिका में कोरोना महामारी के बीच ट्रंप ने अपनी तुलसा चुनावी रैली में बिना मास्‍क पहने अपने अनुयायियों के बीच पहुंचे गए थे। इसके बाद देश की राजनीति में ट्रंप के इस कृत्‍य पर बहस शुरू हो गई थी। विपक्ष ने ट्रंप के इस कृत्‍य की निंदा की थी।

क्‍युमो ने राष्‍ट्रपति ट्रंप से दो चीजों के लिए किया आग्रह 

गवर्नर क्‍युमो ने राष्‍ट्रपति ट्रंप से दो चीजों के लिए आग्रह किया है। पहला, ट्रंप सभी को मास्‍क पहनने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्‍ताक्षर करें और दूसरा कोरोना प्रसार को रोकने के लिए खुद मास्‍क का इस्‍तेमाल करें। बता दें कि कि विपक्ष ट्रंप पर कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सभी मानदंडों के उल्‍लंघन का आरोप लगा चुके हैं।