मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
InternationalNews

चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 1,500 के करीब पहुंची

चीन के हुबेई प्रांत में कोरोना वायरस से 116 लोगों की मौत के साथ ही इस महामारी के कारण देश में मरने वालों की संख्या 1,483 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने

WAf𝕏TGin🖨
चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 1,500 के करीब पहुंची

बीजिंग। चीन (China) के हुबेई प्रांत में कोरोना वायरस से 116 लोगों की मौत के साथ ही इस महामारी (Epidemic) के कारण देश में मरने वालों की संख्या 1,483 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। प्रांतीय स्वास्थ्य आयोग (Provincial Health Commission) ने बताया कि बृहस्पतिवार को हुबेई में कोरोना वायरस के 4,823 नए मामले सामने आए। शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि इनमें से 3,095 मामलों की नैदानिक पुष्टि हो चुकी है।