मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
InternationalNews

फिजी में चक्रवाती तूफान Tino जल्द दे सकता है दस्तक

फिजी में तूफान के चेतावनी के चलते राहत शिविर खोल दिए गए हैं ताकि लोगों को यहां शिफ्ट किया जा सके। बता दें कि शुक्रवार को यहां तेज हवाओं की चेतावनी दी

WAf𝕏TGin🖨
फिजी में चक्रवाती तूफान Tino जल्द दे सकता है दस्तक

सुवा । फिजी में तूफान के चेतावनी के चलते राहत शिविर खोल दिए गए हैं ताकि लोगों को यहां शिफ्ट किया जा सके।

बता दें कि शुक्रवार को यहां तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। बता दें कि पिछले तीन हफ्तों से यहां तूफान के चलते लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

पुलिस ने बताया कि इसके चलते राहत शिविर बना दिए गए हैं। बता दें कि मौसम विभाग ने शुक्रवार को चक्रवात टिनो (Tino) आने की आशंका जताई है।

इस सबके बीच गुरुवार को दो लोग एक नदी पार करने की कोशिश करने के चलते लापता हो गए हैं।

इसके अलावा यहां के स्थानीय लोग शेल्टर्स में शिफ्ट होने की तैयारी में हैं तो वहीं बाहर से टूरिस्ट अपने रिसोर्ट छोड़कर हवाई सेवाएं दोबारा शुरू होने तक राजधानी सुवा पहुंच रहे हैं।