मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
InternationalNews

इलाज कराने लंदन गए नवाज शरीफ की रेस्टोरेंट वाली फोटो Viral

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता और पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री नवाज शरीफ की एक तस्वीर वायरल हुई है। यह तस्वीर लंदन के

WAf𝕏TGin🖨
इलाज कराने लंदन गए नवाज शरीफ की रेस्टोरेंट वाली फोटो Viral

इस्लामाबाद । पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता और पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री नवाज शरीफ की एक तस्वीर वायरल हुई है।

यह तस्वीर लंदन के एक रेस्तरां की बताई जा रही है, जिसे लेकर अब पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेताओं ने उनके गंभीर स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठाए हैं।

बता दें कि शरीफ को इलाज के लिए बीते 19 नवंबर को लंदन लाया गया था।

भ्रष्टाचार मामले में जेल में बंद शरीफ की हालत ज्यादा खराब होने पर इस्लामाबाद हाई कोर्ट से इलाज के लिए उन्हें जमानत मिली थी।संबंधित फोटो में, शरीफ, PML-N के अध्यक्ष शाहबाज शरीफ और उनके बेटे हमजा के साथ एक रेस्तरां में बैठे दिखाई दे रहे हैं।