मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
InternationalNews

अमेरिका के साथ चीन का व्यापार इतने प्रतिशत घटा

अमेरिका के साथ चीन का व्यापार अधिशेष बीते साल घट गया। 2019 में पूरे साल दुनिया की दो प्रमुख अर्थव्यवस्था व्यापार युद्ध में उलझी रहीं।

WAf𝕏TGin🖨
अमेरिका के साथ चीन का व्यापार इतने प्रतिशत घटा

बीजिंग। अमेरिका के साथ चीन का व्यापार अधिशेष बीते साल घट गया। 2019 में पूरे साल दुनिया की दो प्रमुख अर्थव्यवस्था व्यापार युद्ध में उलझी रहीं। चीन की ओर से मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार बीते साल अमेरिका के साथ उसका व्यापार अधिशेष 8.5 प्रतिशत घटकर 295.8 अरब डॉलर रह गया। इससे पिछले साल यह 323.3 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर था।