GMCH STORIES

पर्ल हार्बर में गोलीबारी

( Read 5359 Times)

06 Dec 19
Share |
Print This Page
पर्ल हार्बर में गोलीबारी

होनोलूलू  । हवाई स्थित नौसेना के पर्ल हार्बर शिपयार्ड में बुधवार को एक अमेरिकी नाविक ने गोलीबारी कर दो लोगों की जान ले ली जबकि एक अन्य को घायल कर दिया। बाद में हमलावर ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना 1941 में पर्ल हार्बर पर जापान की ओर से की गई बमबारी की 78वीं बरसी से कुछ दिन पहले हुई है। इस घटना के बाद ही अमेरिका द्वितीय विश्वयुद्ध में शामिल हुआ था। नौसैन्य अड्डे की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि यह गोलीबारी स्थानीय समयानुसार दोपहर ढाई बजे की गई जिसके बाद अड्डे को कुछ घंटों तक बंद रखना पड़ा। नौसैन्य अड्डे ने ट्वीट कर बताया कि हमलावर की पहचान अमेरिकी नाविक के रूप में हुई है।अधिकारियों ने कहा, नाविक ने खुद को गोली मारने से पहले रक्षा मंत्रालय के तीन नागरिक सुरक्षा कर्मियों को गोली मार दी थी।’ अधिकारियों के अनुसार नौसेना गोलीबारी के कारणों का पता लगाने वाली जांच का नेतृत्व कर रही है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि वह अपने कंप्यूटर पर काम कर रहा था तभी उसने गोलियों की आवाज सुनी और देखा कि तीन लोग जमीन पर पड़े हैं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : InternationalNews
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like