मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
InternationalNews

स्वीडन के राजा ने कश्मीर मुद्दे पर नहीं दिया कोई जवाब

स्वीडन के राजा कार्ल गुस्ताफ ने यहां बुधवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में कई वर्षों से उनके देश के ‘‘पर्यवेक्षक’’ रहे हैं। कश्मीर में शेष पाबंदियों को हटाने की स्वीडन

WAf𝕏TGin✉🖨
स्वीडन के राजा ने कश्मीर मुद्दे पर नहीं दिया कोई जवाब

मुंबई। स्वीडन के राजा कार्ल गुस्ताफ ने यहां बुधवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में कई वर्षों से उनके देश के ‘‘पर्यवेक्षक’’ रहे हैं।

कश्मीर में शेष पाबंदियों को हटाने की स्वीडन की अपील से जुड़ी खबरों को लेकर यह टिप्पणी आई है। जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के केंद्र सरकार के फैसले के बाद अगस्त में ये पाबंदियां लगाई गई थी।

गुस्ताफ ने यहां पत्रकारों के एक समूह से कहा कि हम कह सकते हैं कि हमारे पास स्वीडन के ऐसे लोग हैं, जो कई बरसों से कश्मीर के इन इलाकों में पर्यवेक्षक की भूमिका निभाने का प्रयास कर रहे हैं।