मुम्बई। स्वीडन के राजा कार्ल गुस्ताफ तथा रानी सिल्विया रिनेट सोमरलाथ बुधवार को मुम्बई की यात्रा करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि शाही दंपति और उनके साथ आये प्रतिनिधिमंडल महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के साथ दोपहर भोज पर मुलाकात करेंगे। स्वीडन के राजा और रानी पांच दिन की भारत यात्रा पर हैं।