मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
InternationalNews

उस्मान कश्मीर में आतंकी केंद्र स्थापित करना चाहता था

इंग्लैंड की राजधानी लंदन के एक ब्रिज में चाकू से हमला करने वाला शख्स कश्मीर में एक आतंकवाद केंद्र स्थापित करना चाहता था ताकि ब्रिटिश आतंकवादियों की नई पीढ़ी

WAf𝕏TGin🖨
उस्मान कश्मीर में आतंकी केंद्र स्थापित करना चाहता था

इंग्लैंड की राजधानी लंदन के एक ब्रिज में चाकू से हमला करने वाला शख्स कश्मीर में एक आतंकवाद केंद्र स्थापित करना चाहता था ताकि ब्रिटिश आतंकवादियों की नई पीढ़ी वहां आतंकवाद फैला सके।चाकू हमले को अंजाम देने वाला हमलावर बाद में पुलिस की गोली लगने से मारा गया।

इससे पहले हमलावार ने दो लोगों की हत्या कर दी और कई अन्य को घायल कर दिया था। बीबीसी न्यूज ने रविवार को यह जानकारी दी।

हमलावर की पहचान ब्रिटिश नागरिक उस्मान खान के तौर पर की गई है जो अरब प्रायद्वीप में अल कायदा की शाखा अनवर अल-अवलाकी के इंटरनेट पर फैलाए गए दुष्प्रचार से प्रभावित था।

अमेरिकी खुफिया विभाग ने अवलाकी की पहचान अल कायदा के येमेनी शाखा के लिए बाहरी अभियानों के प्रमुख के तौर पर की है। वह इंटरनेट के जरिये इस्लामाबाद का प्रचार करता था।

वह वर्ष 2011 में सीआईए ड्रोन हमले में मारा गया था। आतंकवादी संगठन ने कहा कि उस्मान खान ने शुक्रवार को चाकू घोंपने की घटना को अंजाम दिया था जिसमें उसने दो लोगों को मारा और कई अन्य को घायल किया था।

खान इंग्लिश शहर स्टोक के आतंकवादियों के एक समूह का हिस्सा था जिसने लंदन और वेल्श की राजधानी कार्डिफ में आतंकवादियों के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए थे।

खान और उसके स्टॉक ग्रुप ने कश्मीर में एक मस्जिद के पास सटी जगह में आतंकवादियों को प्रशिक्षित करने की एक भयावह साजिश रची थी।