मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

बर्नी सैंडर्स ने फिर शुरू किया प्रचार अभियान

डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बर्नी सैंडर्स न्यूयॉर्क में बड़ी रैली करने के साथ एक बार फिर से जोरशोर से प्रचार अभियान में जुट गए हैं। हाल ही में दिल का दौरा

WAf𝕏TGin✉🖨
बर्नी सैंडर्स ने फिर शुरू किया प्रचार अभियान

न्यूयॉर्क। डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बर्नी सैंडर्स न्यूयॉर्क में बड़ी रैली करने के साथ एक बार फिर से जोरशोर से प्रचार अभियान में जुट गए हैं।

हाल ही में दिल का दौरा पड़ने के बाद उनकी उम्मीदवारी पर प्रश्नचिन्ह लग गए थे। क्वींस के क्वींसब्रिज पार्क में बर्नी करीब 26,000 लोगों के सामने खड़े थे, जबकि लगभग 10,000 परमिट प्रतिबंधों के कारण अंदर नहीं जा सके और परिसर के बाहर मौजूद थे।

एक अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने के बाद से वह राष्ट्रपति पद पर काबिज होने के लिए अब कहीं ज्यादा तैयार हैं।

‘‘बर्नी इज बैक’ रैली में मौजूद समर्थकों से बर्नी सैंडर्स ने कहा, ‘‘‘‘मैं कॉरपोरेट अभिजात वर्ग के लालच और भ्रष्टाचार और उनके समर्थकों से निपटने के लिए तैयार हूं।’