मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

450 लोग इक्वाडोर में प्रदर्शन में घायल

इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में जारी प्रदर्शनों में कम से कम 450 लोग घायल हो गए हैं। गृह मंत्री मारिया पाला रोमा ने यह जानकारी दी है।

WAf𝕏TGin🖨
450 लोग इक्वाडोर में प्रदर्शन में घायल

क्विटो  । इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में जारी प्रदर्शनों में कम से कम 450 लोग घायल हो गए हैं। गृह मंत्री मारिया पाला रोमा ने यह जानकारी दी है। सुश्री रोमा ने पत्रकारों को बताया कि इन झड़पों में 86 पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि इन झड़पों में किसी की मौत नहीं हुई है लेकिन पुलिस हिरासत में लोगों की संख्या बढ़कर 714 हो गई है। ये झड़पें इस माह के शुरू में हुई थी जब राष्ट्रपति लेनिन मोरिनो ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से सहायता के मद्देनजर देश में आर्थिक सुधारों को शुरू किया था।