मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

डोनाल्ड ट्रम्प भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों से शीघ्र मुलाकात करेंगे

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों से शीघ्र मुलाकात करेंगे। उन्होंने साथ ही कहा कि दोनों देशों के बीच

WAf𝕏TGin✉🖨

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों से शीघ्र मुलाकात करेंगे।

उन्होंने साथ ही कहा कि दोनों देशों के बीच ‘‘तनाव कम करने की दिशा में काफी प्रगति’’ हुई है।

ट्रम्प 22 सितंबर को ह्यूस्टन में होने वाले ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारतीय अमेरिकियों को संबोधित करेंगे लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से कब और कहां मुलाकात करेंगे।

ट्रम्प ने सोमवार को व्हाइट हाउस में एक प्रश्न के उत्तर में संवाददाताओं से कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करूंगा और मैं भारत एवं पाकिस्तान (के प्रधानमंत्रियों) से मुलाकात करूंगा।’