मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

राष्‍ट्रपति बोरुत पाखर से राजधानी लुबियाना में बातचीत करेंगे रामनाथ कोविंद

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद आज स्‍लोवेनिया के राष्‍ट्रपति बोरुत पाखर से राजधानी लुबियाना में बातचीत करेंगे। राष्‍ट्रपति कोविंद आइसलैंड और स्विट्जरलैंड की

WAf𝕏TGin✉🖨
राष्‍ट्रपति बोरुत पाखर से राजधानी लुबियाना में बातचीत करेंगे रामनाथ कोविंद

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद आज स्‍लोवेनिया के राष्‍ट्रपति बोरुत पाखर से राजधानी लुबियाना में बातचीत करेंगे। राष्‍ट्रपति कोविंद आइसलैंड और स्विट्जरलैंड की यात्रा के बाद कल रात स्‍लोवेनिया पहुंचे। दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्‍तर की वार्ता और समझौतों पर हस्‍ताक्षर के दौरान वे उपस्थित रहेंगे। वे युद्ध स्‍मारक पर पुष्‍पांजलि भी अर्पित करेंगे।

दो दिन की यात्रा के दौरान राष्‍ट्रपति कोविंद भारत-स्‍लोवेनिया व्‍यापार बैठक में भाग लेंगे। स्‍लोवेनिया के भारतीय समुदाय ने उनके लिए स्‍वागत समारोह का आयोजन किया है।