मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

कश्मीर में शांति लाने के लिए मदद करे संयुक्त राष्ट्र-मलाला

नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित और पाकिस्तान की शिक्षा अधिकार कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई ने घाटी में तनाव भरे हालात के बीच संयुक्त राष्ट्र से कश्मीर में

WAf𝕏TGin🖨
कश्मीर में शांति लाने के लिए मदद करे संयुक्त राष्ट्र-मलाला

लंदन। नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित और पाकिस्तान की शिक्षा अधिकार कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई ने घाटी में तनाव भरे हालात के बीच संयुक्त राष्ट्र से कश्मीर में शांति लाने और बच्चों को दोबारा स्कूल भेजने में मदद करने की दिशा में काम करने की अपील की। भारत सरकार की ओर से पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने और पाबंदियां लगाने के बाद से ही समूची घाटी में आम जनजीवन प्रभावित है। ज्यादातर दुकानें और स्कूल बंद हैं तथा सार्वजनिक परिवहन सड़कों से नदारद है।