मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

भारत-बांग्लादेश के बीच आयोजित अंडर-23 सीरीज अब लखनऊ में

भारत और बांग्लादेश के बीच आयोजित होने वाली अंडर-23 वनडे क्रि केट सीरीज का स्थान बदल दिया गया है। इसे अब लखनऊ के एकाना अंतरराष्ट्रीय क्रि केट स्टेडियम

WAf𝕏TGin✉🖨
भारत-बांग्लादेश के बीच आयोजित अंडर-23 सीरीज अब लखनऊ में

नई दिल्ली । भारत और बांग्लादेश के बीच आयोजित होने वाली अंडर-23 वनडे क्रि केट सीरीज का स्थान बदल दिया गया है।

इसे अब लखनऊ के एकाना अंतरराष्ट्रीय क्रि केट स्टेडियम में कराया जाएगा। बीसीसीआई ने बुधवार को बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।

भारत - बांग्लादेश के बीच यह सीरीज पहले रायपुर में खेली जानी थी, लेकिन यहां लगातार हो रही बारिश के कारण इसके मेजबान स्थल को बदलने का फैसला किया गया है।सीरीज में पांच मैच खेले जाएंगे जिनका आयोजन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एकाना अंतरराष्ट्रीय क्रि केट स्टेडियम में होगा।

भारतीय अंडर-23 टीम की अगुआई प्रियम गर्ग कर रहे हैं।