GMCH STORIES

तोक्यो हवाई अड्डे पर फंसे 17000 यात्री

( Read 4805 Times)

11 Sep 19
Share |
Print This Page
तोक्यो हवाई अड्डे पर फंसे 17000 यात्री

तोक्यो। जापान की राजधानी तोक्यो व उसके आसपास आये शक्तिशाली तूफान ने पूरे क्षेत्र में तबाही मचायी। तूफान के कारण यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ और तोक्यो के नरीता हवाई अड्डे पर लगभग 17,000 यात्री रात भर फंसे रहे।  एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि तूफान की वजह से 100 से अधिक उड़ानों को रद्द करना पड़ा क्योंकि हवाई अड्डे से सड़क और रेल संपर्क भी बुरी तरह से प्रभावित हुए।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines , InternationalNews
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like