मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता नस्लवाद के मुद्दे पर भिड़े

अमेरिका के प्रतिनिधि सभा में बहुमत का आंकड़ा रखने वाली डेमोक्रेटिक पार्टी ने सोमवार को एक प्रस्ताव पेश कर पार्टी की चार महिला सांसदों को ‘नस्लवादी’ बताने वाले राष्ट्रपति

WAf𝕏TGin✉🖨
ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता नस्लवाद के मुद्दे पर भिड़े

वाशिंगटन। अमेरिका के प्रतिनिधि सभा में बहुमत का आंकड़ा रखने वाली डेमोक्रेटिक पार्टी ने सोमवार को एक प्रस्ताव पेश कर पार्टी की चार महिला सांसदों को ‘नस्लवादी’ बताने वाले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ट्वीट की आलोचना की।

विपक्षी नेताओं और राष्ट्रपति के बीच इस मुद्दे पर लगातार विवाद हो रहा है। बीते कुछ दिनों से यह मुद्दा देश में छाया हुआ है।

ट्रम्प ने डेमोक्रेटिक पार्टी की चार महिला सांसदों के खिलाफ कई ट्वीट किये। उन्होंने लिखा, ‘‘डेमोक्रेट सदस्य इन चार ‘‘प्रगतिवादियों’’ से खुद को दूर रखने की कोशिश कर रहे थे लेकिन अब वे उन्हें गले लगा रहे हैं।