मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

ओमान की खाड़ी में 44 नाविकों को बचाया ईरान ने

ईरान ने ओमान की खाड़ी में दो तेल टैंकरों पर हमले के बाद 44 नाविकों को सुरक्षित बचा लिया और उन्हें अपनी सीमा में ले आया है। ईरान की संवाद समिति इरना

WAf𝕏TGin🖨
ओमान की खाड़ी में 44 नाविकों को बचाया ईरान ने

तेहरान। ईरान ने ओमान की खाड़ी में दो तेल टैंकरों पर हमले के बाद 44 नाविकों को सुरक्षित बचा लिया और उन्हें अपनी सीमा में ले आया है। ईरान की संवाद समिति इरना ने सूत्रों के हवाले से बताया कि दो विदेशी तेल टैंकरों पर ओमान की खाड़ी में हमला हो गया। ईरानी सुरक्षाबलों ने टैंकरों के 44 नाविकों को सुरक्षित बचा लिया है और होर्मोजगन प्रांत के समुद्री तलाश एवं बचाव केंद्र के समन्वय से उन्हें जास्क बंदरगाह लाया गया है।