मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

कश्मीर कोर ग्रुप की बैठक की अध्यक्षता की इमरान खान ने

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को कश्मीर कोर ग्रुप की बैठक की अध्यक्षता की और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को उठाने की कोशिशों पर चर्चा

WAf𝕏TGin✉🖨
कश्मीर कोर ग्रुप की बैठक की अध्यक्षता की इमरान खान ने

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को कश्मीर कोर ग्रुप की बैठक की अध्यक्षता की और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को उठाने की कोशिशों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री के दफ्तर ने एक बयान में बताया कि पाकिस्तान की राजनीतिक और कूटनीतिक पहुंच तथा कोशिशों का मुख्य मकसद कश्मीर के बारे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को जागरूक करना है।

बयान में भारत की पांच अगस्त की कार्रवाईयों को अवैध और एकपक्षीय कहा गया है और इनसे शांति और सुरक्षा को गंभीर खतरे का दावा करते हुए इन पर चर्चा की बात कही गई।