मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे को ICJ में ले जाएगा

भारत द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने के बाद पाकिस्तान ने मंगलवार को कहा कि वह कश्मीर मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत

WAf𝕏TGin✉🖨
पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे को ICJ में ले जाएगा

इस्लामाबाद। भारत द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने के बाद पाकिस्तान ने मंगलवार को कहा कि वह कश्मीर मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत (आईसीजे) का रूख करेगा। विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने एक समाचार चैनल से कहा, ‘‘सैद्धांतिक रूप से कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत में ले जाने का फैसला किया गया है।’’ उन्होंने कहा कि सभी कानूनी पहलुओं पर विचार किए जाने के बाद यह फैसला किया गया है।