मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

आपस में भिड़े शिवराज और कमलनाथ

मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर पूर्व और वर्तमान मुख्यमंत्री आमने सामने आ गए है। प्रदेश के सतना जिले से अपहरित 13 साल के मासूम विकास प्रजापति की हत्या

WAf𝕏TGin✉🖨
आपस में भिड़े शिवराज और कमलनाथ

भोपाल। मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर पूर्व और वर्तमान मुख्यमंत्री आमने सामने आ गए है। प्रदेश के सतना जिले से अपहरित 13 साल के मासूम विकास प्रजापति की हत्या के बाद बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। जहां ऐसी घटनाओं के लिए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्तमान कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को दोषी ठहराया है तो वहीं मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि आपकी सरकार के दाग धोने में लगा हूं। पांच सला में ऐसा मध्यप्रदेश बनाऊंगा कि आपको अपने कार्यकाल पर शर्म आएगी।