GMCH STORIES

इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग ने तिरंगा फहराया

( Read 10196 Times)

16 Aug 19
Share |
Print This Page
इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग ने तिरंगा फहराया

इस्लामाबाद ।  इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में 73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को बड़े उत्साह के साथ परिसर के अंदर तिरंगा फहराया गया। जम्मू एवं कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लिए जाने के बाद पाकिस्तान से निष्कासित मौजूदा भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने कहा, ‘‘भारतीय उच्चायोग में झंडा फहराता रहेगा।’ इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया, ‘‘भारत के 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पाकिस्तान के इस्लामाबाद में स्थित भारतीय उच्चायोग में बड़े उत्साह के साथ तिरंगा फहराया गया। डी-एफेयर्स के प्रभारी गौरव अहलूवालिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रपति के संदेश को पढ़ा।’ इस हफ्ते की शुरुआत में निष्कासित होने के बाद दिल्ली आए अजय बिसारिया ने ट्वीट कर कहा, ‘‘भारतीय उच्चायोग में झंडा इसी तरह फहराता रहेगा।’ भारतीय उच्चायोग ने कर्मचारियों की तस्वीरों को पोस्ट किया। 50 पुरु षों को बंद-गले के काले सूट में देखा जा सकता है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like