मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

भारत ने यूएन का ध्यान खींचा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में नाइजीरिया के राजदूत तिजानी मुहम्मद बंदे को महासभा के अगले अध्यक्ष के लिए अपना समर्थन व्यक्त करते हुए उनसे कहा कि वह नियंतण्र स्तर पर आतंकवाद

WAf𝕏TGin🖨
भारत ने यूएन का ध्यान खींचा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में नाइजीरिया के राजदूत तिजानी मुहम्मद बंदे को महासभा के अगले अध्यक्ष के लिए अपना समर्थन व्यक्त करते हुए उनसे कहा कि वह नियंतण्र स्तर पर आतंकवाद का सामना करने में इस निकाय को और अधिक ‘‘कार्य-उन्मुख’ बनाएं।महासभा की मौजूदा अध्यक्ष मारिया फर्नांडा एस्पिनोसा ने सोमवार को नाइजीरिया द्वारा नामांकित मुहम्मद बंदे के साथ हुए एक औपचारिक संवाद समारोह की अध्यक्षता की।

इस बैठक में सदस्य देशों को यह अवसर मिला कि वे उनके दृष्टिकोण पत्र पर र्चचा कर सकें और उनसे उनकी प्राथमिकताओं एवं योजनाओं पर प्रश्न कर सकें, यदि इस 193 सदस्य देशों वाली महासभा के 74वें सत्र की अध्यक्षता के लिए उन्हें चुना जाता है।

इस पारस्परिक संवाद का उद्देश्य चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं समग्रता में योगदान करना था। भारत ने नाइजीरियाई राजदूत के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए उन्हें ‘‘महान मित्र’ और ‘‘अफ्रीका के बहुपरिचित पुत्र’ की संज्ञाओं से विभूषित किया है।