मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

सेबेस्टियन गिरजाघर में भयानक मंजर

श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर रविवार को हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में पश्चिम तटीय शहर नेगेम्बो का सेंट सेबेस्टियन गिरजाघर तबाह हो गया। यहां के एक उच्च पदस्थ पादरी का

WAf𝕏TGin✉🖨
सेबेस्टियन गिरजाघर में भयानक मंजर

श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर रविवार को हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में पश्चिम तटीय शहर नेगेम्बो का सेंट सेबेस्टियन गिरजाघर तबाह हो गया। यहां के एक उच्च पदस्थ पादरी का कहना है कि गिरजाघर की दीवारों पर खून के निशान और शवों के टुकड़े फैले हुए हैं।

यहां तक कि गिरजाघर से लगती सड़क की भी यही हालत है। कोलंबो के आर्चडायोसिस के सोशल कम्युनिकेशन निदेशक फादर एडमंड तिलकरत्ने ने बताया कि यह विस्फोट ईस्टर पार्थनासभा के बाद हुई।

गिरजाघर के क्षेत्र में विस्फोट के बाद 30 शव पड़े हुए थे। उन्होंने बताया कि ईस्टर के अवसर पर करीब एक हजार लोग यहां आए थे क्योंकि यह एक खास दिन है।