GMCH STORIES

नादिया मुराद और कांगो के डा. मुकवेगे नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित

( Read 6139 Times)

11 Dec 18
Share |
Print This Page
नादिया मुराद और कांगो के डा. मुकवेगे नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित बगदाद । कांगो के डॉक्टर डेनिस मुकवेगे और यजीदी कार्यकर्ता नादिया मुराद को सोमवार को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान दर्शक दीर्घा के लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाई।कांगो के डॉक्टर डेनिस मुकवेगे और इराक की यजीदी कार्यकर्ता नादिया मुराद ने नोबेल पुरस्कार स्वीकार करते हुए अपने भाषण में संघर्ष क्षेत्र में फंसी महिलाओं और बच्चों के मामले में उदासीन बने रहने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय की आलोचना की। उन्होंने कहा, अपने जीवन के अहम दौर से गुजर रही किशोरियों को बेचा गया, खरीदा गया, बंधक बनाकर रखा गया और रोजाना उनके साथ बलात्कार किया गया। यह कल्पना से बाहर की चीज है कि इन सब के बावजूद 195 देशों के नेताओं का जमीर नहीं जगा कि वह इन्हें मुक्त कराने के लिए कार्य करें। मुराद ने कहा, अगर यह लड़कियां कोई कारोबारी समझौता होतीं, तेल वाली जमीन होतीं या हथियारों से भरा हुआ जहाज होती तो निश्चित रूप से इन्हें मुक्त कराने का हर प्रयास कर लिया गया होता। नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित मुकवेगे और मुराद ने कहा, कभी-कभी पीड़ितो को कारोबारी हितों से कम कर के आंका जाता है।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines , InternationalNews
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like