सिंगापुर। सिंगापुर में आयोजित एक सम्मेलन म्यामां की शीर्ष नेता आंग सान सू ची के लिए मुश्किलों भरा रहा। एक समय मानवाधिकार की पुरोधा रहीं सू ची के रोहिंग्या संकट से निपटने के तरीके को लेकर उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। सू ची ने रोहिंग्या समुदाय के मुद्दे पर कुछ नहीं कहा। इस मुद्दे पर सू ची की चुप्पी ने संयुक्त राष्ट्र सहित वैश्विक मानवाधिकार समुदाय के बीच उनकी साख गिराई है। संयुक्त राष्ट्र के जांचकर्ताओं का कहना है कि पिछले साल म्यामां की सेना द्वारा रोहिंग्या समुदाय के खिलाफ चलाया गया अभियान नरसंहार के बराबर था। रोहिंग्या म्यामां में हिंसा से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में बांग्लादेश जाने वाला मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय है।
Source :