GMCH STORIES

दुनिया के नेता जुटे पेरिस में

( Read 4598 Times)

12 Nov 18
Share |
Print This Page
दुनिया के नेता जुटे पेरिस में प्रथम विश्व युद्ध के 100 साल पूरे होने के अवसर पर दुनिया भर के नेताओं ने यहां नियंतण्र स्मृति समारोह में शिरकत किया और 28 जुलाई, 1914 से 11 नवंबर, 1918 के बीच अपनी जान गंवा चुके लोगों को याद किया। दुनिया के बड़े नेताओं का यह जमावड़ा बढ़ते राष्ट्रवाद और कूटनीतिक तनाव की पृष्ठभूमि में हो रहा है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों रविवार सुबह अज्ञात सैनिक की समाधि पर श्रद्धांजलि के साथ अंतर्राष्ट्रीय युद्धविराम दिवस स्मरणोत्सव का नेतृत्व किया। यह समाधि पेरिस में आर्क डी ट्रायम्फ के नीचे स्थित है। लाखों सैनिकों और नागरिकों ने इस युद्ध में जान गंवाई थी, जिसे ग्रेट वॉर के नाम से जाना जाने लगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन सहित दुनिया के करीब 70 नेता 1918 में हुए युद्धविराम समझौते की शताब्दी पर फ्रांस की राजधानी में एकत्र हुए। अमेरिका में भी इसे वेटरंस डे के रूप में मनाया गया। प्रथम विश्वयुद्ध में मारे गए अमेरिकी नागरिकों के कब्रिस्तान जाने का एक कार्यक्रम ट्रंप का भी था, जिसे खराब मौसम के कारण रद्द कर दिया गया। इस स्थान पर नहीं जाने के लिए ट्रंप की आलोचना हो रही है।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines , InternationalNews
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like