GMCH STORIES

डोनाल्ड ट्रंप कैबिनेट और प्रशासन में जल्द बदलाव कर सकते हैं

( Read 4332 Times)

08 Nov 18
Share |
Print This Page
डोनाल्ड ट्रंप कैबिनेट और प्रशासन में जल्द बदलाव कर सकते हैं वॉशिंगटन। अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के नतीजे घोषित होने के एक दिन बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए कि उनकी कैबिनेट में कुछ बदलाव हो सकते हैं। उन्होंने अपने प्रशासन और व्हाइट हाउस के कई वरिष्ठ पदों पर भी बदलाव का इशारा किया। राष्ट्रपति ने पत्रकारों को बताया कि करीब एक हफ्ते में उनके प्रशासन में ‘‘संभवत:’’ बदलाव हो सकते हैं।
अटॉर्नी जनरल जेफ सेशंस ने बुधवार को ट्रंप के अनुरोध पर इस्तीफा दे दिया जबकि संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हैली पहले ही इस्तीफा दे चुकी हैं। वह इस साल के अंत तक ट्रंप प्रशासन का कामकाज छोड़ेंगी।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines , InternationalNews
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like