मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

जीबीएच अमेरिकन में राज्य कर्मचारियों के लिए सुविधा शुरू

भट्ट जी की बाडी स्थित जीबीएच अमेरिकन हॉस्पीटल में राज्य सरकार के कर्मचारियों को इलाज की सुविधा मिल सकेगी। इसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी

WAf𝕏TGin🖨
जीबीएच अमेरिकन में राज्य कर्मचारियों के लिए सुविधा शुरू

उदयपुर। भट्ट जी की बाडी स्थित जीबीएच अमेरिकन हॉस्पीटल में राज्य सरकार के कर्मचारियों को इलाज की सुविधा मिल सकेगी। इसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी इलाज का पुनःभुगतान हो सकेगा।

जीबीएच अमेरिकन हॉस्पीटल के डायरेक्टर डॉ. सुरभि पोरवाल और सीईओ एवं डायरेक्टर डॉ. यतिन तलवार ने बताया कि राज्य सरकार ने राजस्थान राज्य के सरकारी कर्मचारियों को जीबीएच अमेरिकन हॉस्पीटल में इलाज के लिए अधिकृत किया है।

अब राज्य कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त राज्य कर्मचारी राज्य सरकार की ओर से स्वीकृत दरों पर ओपीडी में चिकित्सकीय परामर्ष, जांच एवं भर्ती होने पर उपचार का लाभ ले सकेंगे।

इन सुविधाओं के साथ जीबीएच प्रबंधन ने लंबी अवधि की दवाइयों वाले मरीजों के लिए हॉस्पीटल फॉर्मेसी पर रियायत तय की है।

राज्य सरकार से स्वीकृति के बाद अब राज्य कर्मचारी हॉस्पीटल में एक ही छत के नीचे न्यूरोलॉजी, एंडोक्रायनोलॉजी, कार्डियोलॉजी, यूरोलॉजी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, ईएनटी आदि सुविधाओं का चिकित्सकीय लाभ ले सकेंगे।