GMCH STORIES

###मुक्ताकाशी पर्यावरण चेतना समारोह में अधिकाधिक पौधरोपण का आह्वान,

( Read 2848 Times)

08 Jul 24
Share |
Print This Page
###मुक्ताकाशी पर्यावरण चेतना समारोह में अधिकाधिक पौधरोपण का आह्वान,

बाँसवाड़ा, भारत विकास परिषद की बांसवाड़ा शाखा के तत्वावधान में रविवार को गायत्री मण्डल द्वारा संचालित श्री पीताम्बरा आश्रम परिसर में पर्यावरण चेतना समारोह आयोजित कर रवि पुष्य योग में वृक्षारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन तथा जनजागृति संचार के लिए हरसंभव प्रयासों में समर्पित भाव से जुटने का संकल्प ग्रहण किया।

इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आश्रम परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और अधिकाधिक पेड़-पौधे लगाकर सुरक्षित पल्लवन एवं विकास की शपथ ली।

परिषद के प्रान्तीय संरक्षक डॉ. रविन्द्रलाल मेहता, शाखा संरक्षक शान्तिलाल सेठ, अध्यक्ष नीरज मेहता, सचिव संजय गुप्ता, उपाध्यक्ष धर्मिष्ठा पंड्या एवं राजेश मेहता, सहसचिव व्योम प्रकाश मालोत, पर्यावरण सुरक्षा प्रकल्प प्रभारी श्री सज्जन सिंह राठौड़, एडवोकेट राजेंद्र शुक्ला, दिलीप रोकडिया अशोक गुप्ता, योगेश स्वर्णकार, मधुबाला स्वर्णकार, पदमा मालोत, पुष्पेन्द्र सराफ, हरेंद्र याज्ञिक, संजय दोसी, शंकरलाल यादव, एड्वोकेट अशोक शाह, शैलेश गुप्ता, दिलीप सागवाड़िया, रमाकांत पुरोहित आदि सदस्यों ने पौधे लगाए।

पौधारोपण के उपरान्त आश्रम परिसर में मुक्ताकाशी पर्यावरण चेतना समारोह भारत विकास परिषद के प्रान्तीय संरक्षक डॉ. रविन्द्रलाल मेहता के मुख्य आतिथ्य एवं परिषद शाखा अध्यक्ष नीरज मेहता की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसमें संजय गुप्ता, पिंकू सराफ, शांतिलाल सेठ एवं पार्षद सज्जनसिंह राठौड़ विशिष्ट अतिथि थे। समारोह का संचालन गायत्री मण्डल के कार्यकारिणी सदस्य शिक्षाविद् अनन्त जोशी ने किया।

वृक्षारोपण सर्वोपरि फर्ज

सभी वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान की सर्वोपरि एवं प्राथमिक जरूरत बताते हुए कहा कि व्यक्ति और हर परिवार से लेकर समाज और क्षेत्रवासियों को इसे व्यक्तिगत एवं सामाजिक सरोकार के रूप में लेकर अधिकाधिक वृक्षारोपण में जुटना होगा, तभी हम और हमारी पीढ़ियां सुरक्षित एवं संरक्षित रह पाएंगी।

नक्षत्र, राशि एवं ग्रह वाटिका उद्यान स्थापित होगा

गायत्री मण्डल के मुख्य संरक्षक, पूर्व आयुक्त दिलीप गुप्ता ने भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए पर्यावरण प्रकल्प की सराहना की और गायत्री मण्डल द्वारा श्री पीताम्बरा आश्रम में स्थापित होने जा रही नक्षत्र, राशि एवं ग्रह वाटिका की जानकारी दी और बताया कि शीघ्र ही यह दिव्य आध्यात्मिक उद्यान मूर्त्त रूप ग्रहण करेगा।

पर्यावरण प्रेमियों का अभिनन्दन

समारोह में गायत्री मण्डल की ओर से मुख्य संरक्षक दिलीप गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोहर जी. जोशी, अनिमेष पुरोहित, सचिव विनोद शुक्ल, कार्यकारिणी सदस्य अरुण व्यास एवं अनन्त जोशी, वरिष्ठ सदस्य कन्हैयालाल जोशी आदि ने भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों एवं पर्यावरण प्रेमियों का उपरणा पहनाकर अभिनन्दन किया और रचनात्मक सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान की सराहना की।

इन्होंने किया स्वागत

आरंभ में गायत्री मण्डल के प्रतिनिधियों रमेश रेवाशंकर भट्ट, देवेन्द्र शुक्ल, अजय अधिकारी, आश्रम के कार्यक्रम समन्वयक पं. मनोज नरहरि भट्ट आदि ने सभी अतिथियों एवं भाविप पदाधिकारियों तथा सदस्यों का स्वागत किया।

आश्रम का अवलोकन

इससे पूर्व भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हनुमान श्रीविग्रह के दर्शन करने के उपरान्त श्री पीताम्बरा आश्रम का अवलोकन किया तथा दैवीय एवं दिव्य आध्यात्मिक गतिविधियों, निर्माण, विकास एवं विस्तार कार्यों की सराहना की।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like