GMCH STORIES

एक परमवीर चक्र विजेता द्वारा दूसरे परम वीर चक्र विजेता को श्रद्धांजलि

( Read 2473 Times)

06 Dec 21
Share |
Print This Page

एक परमवीर चक्र विजेता द्वारा दूसरे परम वीर चक्र विजेता को श्रद्धांजलि

जयपुर,     सूबेदार मेजर (होनरेरी कैप्टन) योगेंद्र सिंह यादव, परम वीर चक्र, श्रीमति होशियार सिंह और लेफ्टिनेंट जनरल राजीव सिरोही, उत्तमयुद्ध सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल, एमएस एंड कर्नल द ग्रेनेडीयर्स ने कर्नल होशियार सिंह, परम वीर चक्र की 23वी  पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि देकर इस पल को हमेशा के लिए इतिहास के पन्नो मै अमर कर दिया ।

          भारत के इस महान युद्ध नायक ने अपने कुशल नेतृत्व में बसंतर नदी के पार शक्करगढ़ सेक्टर मै दुश्मन कि जरपाल लोकेशन पर कब्जा किया था।  इस दौरान उन्होने दुश्मन की भारी गोलीबारी के बीच उसके जवाबी हमलो का डटकर मुक़ाबला किया और विजय हासिल की।  बुरी तरह से जख्मी हो जाने के बावजूद भी इन्होने संघर्ष विराम होने तक युद्धक्षेत्र नहीं छोड़ा ।

          आपने इस भयंकर युद्ध  में अद्भुत वीरता,निडर, साहस और  रणकौशल का प्रदर्शन किया जिसके लिए आपको देश के सबसे बड़े वीरता पुरस्कार“परम वीर चक्र” से भी नवाजा गया है।

          इस भावपूर्ण मौके पर ग्रेनेडीयर्स  रेजीमेंट के बाकी सैन्य अधिकारियों और सेवानिवृत सैन्य अधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।  इस पावन मौके पर ग्रेनेडीयर्स  रेजीमेंट के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने चेन्नई, मऊ, जबलपुर, पालमपुर और मुंबई मै माल्यार्पण करके सेना के एक वीर युद्धनायक को श्रद्धांजली अर्पित की।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines ,
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like