मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

आकाशवाणी के पूर्व उप महानिदेशक आर्य का कोरोना निधन

प्रसार भारती आकाशवाणी के पूर्व क्षेत्रीय उपमहानिदेशक माणिक आर्य का सोमवार सुबह कोरोना से निधन हो गया। पिछले माह कोविड वैक्सिन लगवाने के बाद उनको हल्का बुखार आया था और वे पॉजिटिव हो गए थे।

WAf𝕏TGin🖨
आकाशवाणी के पूर्व उप महानिदेशक आर्य का कोरोना निधन

उदयपुर। प्रसार भारती आकाशवाणी के पूर्व क्षेत्रीय उपमहानिदेशक माणिक आर्य का सोमवार सुबह कोरोना से निधन हो गया।

पिछले माह कोविड वैक्सिन लगवाने के बाद उनको हल्का बुखार आया था और वे पॉजिटिव हो गए थे। इसके बाद उनको शहर के एक निजी हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था।

हालत ज्यादा खराब होने से 9 जून को उन्हें वेंटिलेटर पर लिया गया था। लगातार ऑक्सीजन के गिरते स्तर के चलते उन्होंने सोमवार अल सुबह अंतिम सांस ली।

वे ६७ साल के थे। आकाशवाणी को 33 साल की सेवाएं देने के बाद सात जून 2014 को सेवानिवृत्त हुए थे।

इसके बाद भी वे संगीत और अन्य क्षेत्रों में सक्रिय थे। उनकी माता मांगी बाई प्रसिद्ध मांड गायिका रही है, वहीं पिता पंडित रामनारायण संगीतज्ञ थे जिन्होंने कंवरपदा स्कूल में अपनी सेवाएं दी।

उनका अंतिम संस्कार सोमवार को कोरोना गाइड लाइन के अनुसार हुआ।