मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

गेहूं खरीद 70 प्रतिशत बढ़कर 292.52 लाख टन पर पहुंची

मुख्य बिंदु
  • नईं दिल्ली, केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि चालू 2021- 22 के रबी विपणन सत्र में अब तक गेहूं की खरीद 70 प्रतिशत से अधिक बढक़र 292.
  • 52 लाख टन तक पहुंच गईं है।
  • 80 लाख किसानों को लाभ पहुंचा है।
  • सरकारी उपाम, भारतीय खादृा निगम एफसीआई और राज्य एजेंसियां न्यूनतम समर्थन मूल्य ाएमएसपीा पर खरीद अभियान चला रही हैं।
  • एक साल पहले की इसी अवधि में गेहूं खरीद 171.
  • इस वर्ष केन्द्र सरकार के कहने पर हरियाणा और पंजाब ने किसानों को एमएसपी का अप्रत्यक्ष रूप से भुगतान करने के बजाय सीधे उनके बैंक खातों में ऑनलाइन हस्तांतरण व्यवस्था को अपनाया है।
WAf𝕏TGin🖨
गेहूं खरीद 70 प्रतिशत बढ़कर 292.52 लाख टन पर पहुंची

नईं दिल्ली, केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि चालू 2021- 22 के रबी विपणन सत्र में अब तक गेहूं की खरीद 70 प्रतिशत से अधिक बढक़र 292.52 लाख टन तक पहुंच गईं है। इस खरीद से लगभग 28.80 लाख किसानों को लाभ पहुंचा है।

सरकारी उपाम, भारतीय खादृा निगम एफसीआई और राज्य एजेंसियां न्यूनतम समर्थन मूल्य ाएमएसपीा पर खरीद अभियान चला रही हैं। एक साल पहले की इसी अवधि में गेहूं खरीद 171.53 लाख टन रही थी।

इस वर्ष केन्द्र सरकार के कहने पर हरियाणा और पंजाब ने किसानों को एमएसपी का अप्रत्यक्ष रूप से भुगतान करने के बजाय सीधे उनके बैंक खातों में ऑनलाइन हस्तांतरण व्यवस्था को अपनाया है।

खादृा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, दो मईं, 2021 तक 292.52 लाख टन से अधिक की खरीद के साथ पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और अन्य राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों में गेहूं की खरीद तेज गति से चल रही है।

पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश तीन राज्य हैं जिन्होंने अब तक गेहूं की खरीद में बड़ा योगदान दिया है। पंजाब में गेहूं की खरीद 114.76 लाख टन, हरियाणा 80.55 लाख टन और मध्य प्रदेश 73.76 लाख टन तक पहुंच गईं है।